{"_id":"6414caea1e706795bd018fd4","slug":"kanpur-dehat-thieves-stole-goods-worth-eight-lakhs-from-two-houses-in-durrajpur-village-of-sikandra-town-akbarpur-news-knp7465004116-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : सिकंदरा कस्बे के दुर्राजपुर गांव में चोरों ने दो घरों से आठ लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : सिकंदरा कस्बे के दुर्राजपुर गांव में चोरों ने दो घरों से आठ लाख का माल किया पार
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे के दुर्राजपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक किसान व व्यापारी के घर से नकदी व जेवर समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
दुर्राजपुर गांव निवासी इलेक्ट्रानिक दुकानदार उपेंद्र कटियार गुरुवार रात रिश्तेदार के घर औरैया गए थे। उनके घर पर पत्नी कंचन व बेटा संकल्प था। दोनों रात में घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान घर में घुसे चोरों ने अलमारी से 50 हजार रुपये नकद व साढे़ तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
इसके बाद चोरों ने किसान रघुवीर सिंह के मकान में वारदात को अंजाम दिया। यहां रघुवीर, उनकी मां रामकली घर के बाहर बरामदे में सो रहीं थीं। इस बीच घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर 10 हजार रुपये नकद व चार लाख के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह दोनों घरों में चोरी की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान गांव के बाहर विश्वनाथ के खेत में एक खाली बक्सा व ब्रीफकेस पड़ा मिला।
सूचना पर सिकंदरा सीओ शिव ठाकुर व थाना प्रभारी संजेश कुमार ने पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
किसान के घर से जेवर व नकदी पार
सरवनखेड़ा। गजनेर के भदेसा गांव में गुरुवार रात चोरों ने किसान से घर से नकदी व जेवरात चुरा लिए। गांव निवासी गुलाब सिंह खेतीबड़ी करते हैं। गुरुवार को गुलाब सिंह की पत्नी माया कानपुर में रह रही ननद के घर गई थी। शाम को खाना खाकर गुलाब मकान के बाहर चारपाई में सो गए। रात में चोरों ने कमरे में रक्खे बक्सों का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये, जेवरात व बर्तन चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गुलाब सिंह की सूचना पर गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गजनेर थाना के दरोगा करवेंद्र ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)