फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The young man who went to his in-laws house to pick up his wife died by consuming poison, the dead body was found lying in the field

Kanpur News: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने जहर खाकर दी जान, खेत में पड़ा मिला शव

Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The young man who went to his in-laws house to pick up his wife died by consuming poison, the dead body was found lying in the field
पुखरायां। पत्नी को लेने गए भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हारामऊ के मजरा चंदनपुर गांव स्थित ससुराल गए एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी और सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसके बड़े भाई सुनील की शादी 13 जून 2022 को चंदनपुर गांव निवासी प्रियंका से हुई थी। भाभी काफी समय से मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन


भाई दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। वह भाभी को लेने शनिवार को दिल्ली से सीधे चंदनपुर गांव गए थे। रविवार की सुबह पता चला गांव के बाहर एक खेत में पेड़ नीचे उनका शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उपनिरीक्षक चरन सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच की। वहीं, एएसपी राजेश पांडेय और सीओ तनु उपाध्याय ने भी मृतक की पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की।


फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पास ही जहर का एक खाली पैकेट पड़ा मिला। उप निरीक्षक चरन सिंह ने बताया कि राहुल की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed