फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The system of booking slots for learning license is over, now more people will be able to give the test

कानपुर देहात : लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कराने की व्यवस्था खत्म, अब अधिक लोग दे सकेंगे टेस्ट

Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The system of booking slots for learning license is over, now more people will be able to give the test
कानपुर देहात। एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट लेने की व्यवस्था परिवहन विभाग की ओर से अब खत्म कर दी गई है। इससे एक बार में असीमित लोग घर या साइबर कैफे में बैठकर टेस्ट दे सकेंगे। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना पड़ता था। इसके बाद मिली तय तारीख और समय पर ही आवेदक को टेस्ट देना होता था। अगर वह समय पर नहीं पहुंचा तो उसे दोबारा फीस भरकर आवेदन करना होता था।
विज्ञापन

इससे आवेदक पर आर्थिक बोझ पड़ता था। साथ ही एक दिन में 42 लोग ही लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट दे सकते थे। दो जून से लागू हुई नई व्यवस्था के तहत अब एआरटीओ कार्यालय में स्लॉट बुक करने का झंझट ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक दिन में असीमित लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। टेस्ट के बाद आरआई आवेदक के फार्म और पेपर को चेक करेंगे, अगर सब ठीक रहा तो आवेदक को पास कर दिया जाएगा।
इसके बाद आवेदक ऑनलाइन अपना लर्निंग लाइसेंस निकलवा सकते हैं, लेकिन स्थायी लाइसेंस में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय को 50 स्लॉट शासन की ओर से आवंटित हैं। यह बुक करने के बाद ही आवेदक को कार्यालय आकर वाहन चलाना होगा। इसके बाद उसका लाइसेंस बनेगा।

दो जून से लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक करने की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब एक बार में असीमित लोग लर्निंग के लिए टेस्ट दे सकेंगे। कैफे जाने में असमर्थ लोगों के लिए कार्यालय को तीन स्लॉट छोड़े गए हैं। - सत्येंद्र सिंह, आरआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed