फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The ruckus of the family by placing the dead body of the pickup driver at the detergent factory gate in Rania

Kanpur Dehat : रनियां स्थित डिटरजेंट फैक्टरी गेट पर पिकअप चालक का शव रख परिजनों का हंगामा

Thu, 25 Aug 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The ruckus of the family by placing the dead body of the pickup driver at the detergent factory gate in Rania
रनियां में फैक्ट्ररी गेट पर महिलाओ को समझाते कोतवाल प्रमोद शुक्ल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां की एक डिटरजेंट फैक्टरी की पैकिंग यूनिट से माल लेकर मिर्जापुर गए पिकअप चालक की वहां पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग कर फैक्टरी गेट पर शव रखकर एक घंटे तक हंगामा किया। कोतवाल ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। फैक्टरी प्रबंधन ने सहायता राशि देने का भरोसा दिया, इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

बिठूर के कुरौना गांव निवासी सियाराम पाल का पुत्र आनंद पाल (30) रनियां स्थित एक डिटरजेंट फैक्टरी की पैकिंग यूनिट में पिकअप चलाता था। सोमवार को मिर्जापुर में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बुधवार को रनियां आए और आर्थिक मदद की मांग कर फैक्टरी गेट पर हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया।
इसके बाद परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। भाई दिनेश ने बताया कि रविवार को आनंद फैक्टरी से माल लेकर मिर्जापुर गए थे। जहां उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अन्य लोगों के माध्यम से इसकी सूचना मिली।
मिर्जापुर पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। रनियां चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन व परिजनों के बीच चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का समझौता हो गया है।

कोतवाल प्रमोद शुक्ल ने बताया कि समझाने बुझाने पर परिजन शांत हो गए। फैक्टरी प्रबंधन ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया तो परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed