फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The roof and wall of the raw verandah fell in the rain, three including the woman died after being buried in the rubble

कानपुर देहात : बारिश में कच्चे बरामदे की छत व दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला समेत तीन ने दम तोड़ा

Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The roof and wall of the raw verandah fell in the rain, three including the woman died after being buried in the rubble
महिला समेत तीन लोगों की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के दुवारी गांव में मंगलवार की सुबह हल्की बारिश के दौरान एक मकान के बरामदे की कच्ची छत व दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में परिवार के छह लोग दब गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक और मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हैलट अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में तीन लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दुवारी गांव निवासी राज कुमार पासवान मजदूरी करते हैं। उनके मकान का पीछे का हिस्सा पक्का बना है, जबकि बरामदे की दीवार व छत कच्ची थी। छत धन्नी से पटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राज कुमार का दामाद गजनेर के सेरुवा गांव निवासी छोटेलाल (26) भतीजे रिंकू (18) के साथ पत्नी ओमनी को छोड़ने ससुराल आया था। बरामदे में बैठकर राजकुमार (52), उसकी पत्नी रानी (50), दामाद छोटेलाल, रिंकू बातचीत कर रहे थे।
यहीं पर भतीजी सेजल (5) व काजल (4) खेल रही थीं। हल्की बारिश के दौरान अचानक बरामदे की छत व दीवार ढह गई। मलबे में सभी लोग दबे गए। चीख सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और पीएचसी ले गए।
वहां डॉक्टर राहुल नड्डा ने छोटे लाल व राजकुमार की पौत्री सेजल को मृत घोषित कर दिया। यहां से घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रानी को हैलट रेफर कर राजकुमार (52), रिंकू और काजल का उपचार शुरू किया।
हैलट अस्पताल में रानी ने भी दम तोड़ दिया। प्रधान रेखा सिंह के पति शिशुपाल सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कानूनगो हरिशंकर शुक्ला ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि फूफा व भतीजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कच्चे बरामदे की छत व दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन अन्य घायल हुए हैं। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रकरण में नियमानुसार पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। - रणविजय सिंह, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed