फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The miscreants robbed the purse by dropping the brother-in-law and sister-in-law riding the bike on the Rajendra overbridge of Raniya

Kanpur Dehat : रनियां के राजेंद्रा ओवरब्रिज पर बाइक सवार देवर-भाभी को गिराकर बदमाशों ने पर्स लूटा

Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The miscreants robbed the purse by dropping the brother-in-law and sister-in-law riding the bike on the Rajendra overbridge of Raniya
विनय से घटना की जानकारी लेते चौकी प्रभारी रनियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर के राजेंद्रा ओवरब्रिज रनियां पर मंगलवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने देवर के साथ बाइक से जा रही नव विवाहिता को धक्का दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। देवर-भाभी के सड़क पर गिरते ही बदमाश विवाहिता का पर्स छीन कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की औपचारिकता निभाकर लौट गई। पर्स में जेवर व नकदी थी।
विज्ञापन

भोगनीपुर के डढवापुर निवासी प्रमोद कुमार कटियार की करीब पांच माह पहले शादी हुई थी। प्रमोद उन्नाव की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है और वहीं पत्नी आकांक्षा के साथ रहता है। करवा चौथ के त्योहार के चलते प्रमोद की मां ने छोटे बेटे विनय को बाइक से उन्नाव भेजकर आकांक्षा को गांव बुलवाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को विनय भाभी को बाइक से लेकर घर आ रहा था। रनियां के राजेंद्रा ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो बदमाशों ने आकांक्षा का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने आकांक्षा को धक्का दे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और विनय व आकांक्षा सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश आकांक्षा का पर्स छीनकर भाग गए। आकांक्षा ने बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी पायल व मोबाइल रखा था।

घटना की जानकारी पर डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी रनियां अतुल गौतम मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। छानबीन की औपचारिकता निभाकर पुलिसकर्मी चले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed