फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The kidnapping of the son of a cloth merchant, the search started, then he fled leaving the ruined house

Kanpur News: कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण, शुरू हुई खोज तो खंडहर मकान में छोड़कर भागे

Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The kidnapping of the son of a cloth merchant, the search started, then he fled leaving the ruined house
रूरा (कानपुर देहात)। बेनीगांव निवासी एक कपड़ा व्यापारी के घर से तीन बदमाशों ने बुधवार की रात 13 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। भागते समय एक अपहरणकर्ता का पैर घर के बाहर सो रही पड़ोसी महिला की चारपाई में लगा, तो वह जग गई।
विज्ञापन


किशोर को ले जाते देख महिला ने शोर मचाया तो व्यापारी व आसपास के ग्रामीण जुट गए। इस पर अपहरणकर्ता बालक को गांव के बाहर एक खंडहरनुमा मकान में भूसे की झाल के नीचे दबाकर भाग गए। गुरुवार की सुबह घर लौटे किशोर ने परिजनों और पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन



बेनीगांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति कपड़ों का व्यापार करते हैं। उनकी जिनई बाजार में दुकान है। हरिश्चंद्र ने बताया कि बुधवार की रात दुकान से लौटने के बाद उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद बड़ा बेटा प्राशु (13) घर में नीचे और वह, पत्नी कुंती देवी, बेटे अंश व शुकदेव के साथ छत पर जाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिशचंद्र के अनुसार रात लगभग एक बजे तीन लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। प्रांशु के दरवाजा खोलने पर तीनों ने उसे दबोच लिया और अगवा कर भागने लगे। इस दौरान घर के बाहर सो रही पड़ोस की रीना की चारपाई में एक अपहरणकर्ता का पैर लग गया।

नींद खुलने पर रीना ने तीन लोगों को प्रांशु को ले जाते देखा तो शोर मचाया। इससे परिवार और आसपास के लोग जाग गए। जानकारी पर सूचना रूरा थाना पुलिस को देने के साथ प्रांशु की तलाश शुरू की।


इधर, पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता बढ़ती देख अपहरणकर्ताओं ने गांव के बाहर स्थित शिव प्रसाद के खंडहरनुमा मकान में प्रांशु से मारपीट कर उसे भूसे की झाल के नीचे दबा दिया। गुरुवार की सुबह किसी तरह प्रांशु घर पहुंचा और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।

प्रांशु के गले में चोटों के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचकर प्रांशु की तलाश शुरू कराई गई थी। सुबह करीब पांच बजे प्रांशु सकुशल लौट आया है। अपहरण की बात संदेहास्पद लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।




बिजली आती तो कामयाब हो जाते अपहरणकर्ता

ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के चलते बेनीगांव में बुधवार की रात बिजली नहीं आ रही थी। इसके चलते प्रांशु के माता-पिता और दो भाई घर की छत पर सोने चले गए थे। वहीं, पड़ोस में रहने वाली रीना घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। अगर बिजली आती तो शायद रीना घर में सो रही होती और प्रांशु के अपहरण की जानकारी किसी को नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed