{"_id":"62645ce348d0401ab155b36c","slug":"kanpur-dehat-the-health-of-the-jcb-driver-returning-from-haryana-to-faridapur-village-deteriorated-died-akbarpur-news-knp6929256166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : हरियाणा से फरीदापुर गांव लौट रहे जेसीबी चालक की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : हरियाणा से फरीदापुर गांव लौट रहे जेसीबी चालक की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
मृतक सचिदानंद का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। बस से उतरकर घर जा रहे जेसीबी चालक की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलपुर क्षेत्र के फरीदापुर गांव निवासी सचिदानंद (28) हरियाणा के कैथल में रहकर जेसीबी मशीन चलता था। पत्नी सोमवती तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। बीते गुरुवार को सचिदानंद हरियाणा से घर के लिए निकला।
शुक्रवार की शाम जब वह अमराहट क्षेत्र के महटौली गांव के सामने बस से उतरा तो उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के दुकानदारों ने सूचना फोन से परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए।
रात में उसकी हालत और भी बिगड़ गई। इस पर परिजन सीएचसी हवासपुर ले गए। जहां डॉ. सीपी कुशवाहा ने सचिदानंद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष एसके मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।