{"_id":"62f7fff6a539a8711575d7d9","slug":"kanpur-dehat-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-seeing-her-talking-on-the-phone-her-elder-brother-beat-her-up-akbarpur-news-knp712769837","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : युवती ने फंदा लगाकर दी जान, फोन पर बात करता देख बड़े भाई ने की थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : युवती ने फंदा लगाकर दी जान, फोन पर बात करता देख बड़े भाई ने की थी पिटाई
विज्ञापन
रूपा का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। फोन पर बात करने पर बड़े भाई की पिटाई से दुखी युवती ने शुक्रवार की रात घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊंची गहदेवा गांव निवासी किसान रोशन लाल यादव की बेटी रूपा (19) शुक्रवार की रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। जानकारी पर बड़े भाई जय सिंह ने डांटते हुए उसे पीट दिया। इससे दुखी रूपा ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाएं। रक्षाबंधन की रात अनहोनी होने से भाई सोनू, जयसिंह, विजय, भूरा, अरविंद, धर्मेंद्र और बड़ी बहन पूजा बिलख पड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार फंदे से उतारते समय रूपा की दाहिनी कलाई से खून बह रहा था। दोनो पैरों में चोट के निशान थे। थाना प्रभारी व प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।