{"_id":"6504bc24f8bb182e3f01d694","slug":"kanpur-dehat-the-dismissed-inspector-accused-in-the-bikaru-case-got-a-government-advocate-to-represent-him-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2944-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिकरू कांड में आरोपी बर्खास्त दरोगा को पैरवी के लिए मिला सरकारी अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिकरू कांड में आरोपी बर्खास्त दरोगा को पैरवी के लिए मिला सरकारी अधिवक्ता
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले में जेल में बंद आरोपी बर्खास्त दरोगा केके शर्मा ने अपनी पैरवी के लिए अधिवक्ता की मांग की है। इस बाबत जेलर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अर्जी दी है। प्राधिकरण सचिव ने चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला को पैरवी के लिए निर्देशित किया है।
चौबेपुर क्षेत्र में हुए बिकरू कांड के बाद पुलिस की विवेचना में तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी व हलका इंचार्ज केके शर्मा के खिलाफ विकास दुबे के साथ करीबी संबंध होने व दबिश की जानकारी लीक करने के साक्ष्य मिले थे।
इस पर पुलिस ने दोनों को मुख्य मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजा था। इनके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। वर्तमान में मामले में अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है।
विज्ञापन
अब माती जेल में बंद आरोपी बर्खास्त दरोगा केके शर्मा ने मुकदमे में उसकी पैरवी के लिए अधिवक्ता न होने की बात कहते हुए जेलर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ पैरवी के लिए अधिवक्ता की मांग की है।
चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी के प्रार्थना पत्र पर प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज शिवानंद ने उन्हें मामले में पैरवी के लिए निर्देशित किया है।