{"_id":"64ee4b9a3dc753f79d04a499","slug":"kanpur-dehat-the-death-of-the-farmer-who-returned-home-from-the-farm-the-family-said-that-he-died-due-to-snake-bite-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2258-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: खेत से घर लौटे किसान की मौत, परिजन बोले- सांप के काटने से जान गई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: खेत से घर लौटे किसान की मौत, परिजन बोले- सांप के काटने से जान गई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 30 Aug 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:18 AM IST
सार
थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि किसान के शव पर कोई निशान नहीं दिखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक किसान की खेत से घर लौटाने के बाद अचानक मौत हो गई। परिजनों ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गेंदामऊ निवासी श्रीराम उर्फ बबलू (39) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को श्रीराम खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
देर शाम घर लौटे और कमरे में जाकर लेट गए। थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। भाई हरीराम का कहना है कि खेत में काम करने के दौरान शायद किसी सांप ने श्रीराम को काट लिया। घर लौटने पर अर्ध बेहोशी की हालत में वह लेट गए थे। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
किसान की मौत से पत्नी मीरा देवी, पुत्र कौशल, केशव, कृष्णा, अनमोल और बेटी चाहत का रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी मीरा देवी बार बार एक ही बात कहती थी कि अब इन मासूमों का क्या होगा। दस बिस्वा खेत के अलावा गुजारे का कोई जरिया नहीं है।
विज्ञापन
बड़ा बेटा कौशल कक्षा आठ, केशव कक्षा सात, कृष्णा कक्षा पांच, अनमोल कक्षा तीन, बेटी चाहत कक्षा दो में पढ़ती है। भाई हरीराम, धनीराम व मनीराम भी बिलखते रहे। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि किसान के शव पर कोई निशान नहीं दिखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।