फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The dead body of a milk trader was found in the ashram located in Rampur taluka village, family members accused of murder

Kanpur Dehat : रामपुर तालुका गांव स्थित आश्रम में मिला दूध व्यापारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Oct 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The dead body of a milk trader was found in the ashram located in Rampur taluka village, family members accused of murder
मृतक जावेद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। रामपुर तालुका गांव स्थित एक निजी आश्रम में रविवार को दूध व्यापारी का शव मिला। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन

रामपुर तालुका गांव निवासी जावेद (35) दूध का व्यापार करता था। वह शराब का आदी भी था। रविवार सुबह जावेद का शव गांव के बाहर बने नरेंद्र पाल सिंह के आश्रम में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि जावेद शनिवार शाम साढ़े सात बजे बाइक से मजदूर को लेने जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह उसका शव आश्रम में पड़ा मिला, जो मिट्टी से सना था। जावेद की बाइक आश्रम के बाहर गेट के पास सड़क पर खड़ी मिली। जावेद की मौत की खबर पाकर पत्नी सोनी, मां फातिमा बेगम, पिता अब्दुल मजीद, भाई मोहम्मद हसन, मोहम्मद शामीम, मोहम्मद आलम व बेटा अनस, असद, बेटी सानवी, सनाया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व मां शव से लिपट कर बिलख पड़े। परिवार के अन्य लोगों का भी रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद सीओ व थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जावेद के परिजनों की ओर से हत्या का शक जताने पर तीन डॉक्टरों डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रवि प्रकाश व डॉ. आनंद गुप्ता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया। इसे जल्द ही फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण साफ हो सकेगा।

आश्रम में ही रहते हैं नरेंद्र
गांव के नरेंद्र पाल ने करीब 30 साल पहले गांव के बाहर अपने खेत पर शिव मंदिर बनवाया था। इसके बाद वहीं आश्रम बनवा कर वह रहने लगे। उनकी पत्नी व तीन बेटे गांव में बने घर में रहते हैं। रविवार की सुबह नरेंद्र ने ही आश्रम के भीतर जावेद का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना जावेद के घरवालों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed