{"_id":"628e81af60a3603c1a7973e0","slug":"kanpur-dehat-the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-police-reached-on-the-information-of-her-husband-pukhrayan-news-knp6988622198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी रामलखन निषाद उर्फ अमित निषाद ने बताया कि उसकी शादी सट्टी क्षेत्र के ट्योग गांव के कमलेश निषाद की पुत्री ममता देवी (21) के साथ 17 फरवरी 2022 को हुई थी।
वह रोज की तरह काम करने के लिए चौरा गांव गया था। मां मंजू देवी व भाई विनोद कुमार खेत में काम करने गए थे। इस दौरान पत्नी ममता घर में अकेली थी। जब वह घर लौट कर आया तो पत्नी का शव घर के अंदर कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने पहुंच कर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।