फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The dead body of a farmer was found hanging in Murra village of Derapur, family members were crying.

कानपुर देहात : डेरापुर के मुर्रा गांव में फंदे से लटका मिला किसान का शव, बिलख पड़े परिजन

Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The dead body of a farmer was found hanging in Murra village of Derapur, family members were crying.
किसान की मौत पर मुर्रा गांव में छानबीन करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। मुर्रा गांव निवासी किसान का शव गुरुवार की सुबह कमरे के रोशनदान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुर्रा गांव निवासी किसान शिवपाल शर्मा (37) बुधवार की रात को रिश्तेदारी से वापस घर पहुंचा और कमरे में सोने चला गया। वहीं, पत्नी पूजा, बेटी संध्या, छवि, रुचि व बेटा रंजीत आंगन में सो गए।
विज्ञापन

गुरुवार भोर पूजा पति को जगाने कमरे में पहुंची तो उनका शव दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इस पर परिजन बिलख पड़े। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि पत्नी ने पति के आत्महत्या करने की सूचना दी है। हल्का दरोगा विमल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed