{"_id":"63c9a6e0b4e945293f18a351","slug":"kanpur-dehat-the-car-collided-with-the-truck-standing-on-the-highway-the-businessman-died-the-driver-escaped-with-the-truck-akbarpur-news-knp7397125116-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, व्यापारी की जान गई, चालक ट्रक लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, व्यापारी की जान गई, चालक ट्रक लेकर फरार
विज्ञापन
सिकंदरा में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवार
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर महमूदपुर गांव के पास स्थित ढाबे के सामने बुधवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से औरैया के व्यापारी की कार टकरा गई। जिला अस्पताल ले जाते समय व्यापारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, मौके से चालक ट्रक लेकर भाग गया।
अजीतमल के नवीन नगर निवासी प्रशांत सिंह सेंगर (38) की बाबरपुर कस्बे में कपड़े की दुकान है। वह बुधवार को कानपुर गए थे। वहां से एक पुरानी कार खरीद कर घर लौट रहे थे। महमूदपुर गांव स्थित सूर्या ढाबे के सामने कानपुर-इटावा लेन पर खड़े ट्रक में पीछे से कार की टकरा गई।
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और प्रशांत उसमें फंस गए। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते वक्त व्यापारी की मौत हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। प्रशांत के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।