फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The body of the member's brother-in-law found hanging from the noose, the family created a ruckus by accusing them of murder

Kanpur Dehat : फंदे से लटका मिला सभासद के साले का शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 19 Sep 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The body of the member's brother-in-law found hanging from the noose, the family created a ruckus by accusing them of murder
रनियां में घटना स्थल पर हंगामा करते लोगों को शांत करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। मैथा रनियां-मार्ग स्थित एक दुकान में रविवार को सभासद के साले का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पड़ोसी तीन भाइयों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी सुनीति ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नगर सभासद गोपाल सैनी के साले अनुराग सैनी (38) परिवार के साथ मैथा रनियां मार्ग पर रहते थे। अनुराग घर के बाहरी हिस्से में कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। परिजनों ने बताया कि अक्सर काम के चलते अनुराग रात में दुकान में ही सो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात भी वह दुकान में देर रात तक काम करते रहे। वहीं, रविवार की सुबह काफी देर तक अनुराग दुकान से नहीं निकले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पत्नी लक्ष्मी दुकान पहुंचीं तो कपड़ों की कतरन से उनका शव पंखे में फंदे से लटका मिला।
पत्नी के चीखने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर एसपी सुनीति, सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
इस दौरान परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली तीन भाइयों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।
भाई पंकज कुमार सैनी ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के दौरान अनुराग की दुकान के सामने से आरोपी बाइक निकालते थे। इससे पानी की छींटे दुकान के भीतर जाती थीं। अनुराग ने इसका विरोध किया था।

इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने अनुराग की हत्या की है। पंकज ने पड़ोसी भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अकबरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed