{"_id":"62460bd142518818d07f9d6d","slug":"kanpur-dehat-the-accused-of-cheating-ran-away-from-the-police-station-by-dodging-the-police-akbarpur-news-knp6886275113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पुलिस को चकमा देकर धोखाधड़ी का आरोपी थाने से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पुलिस को चकमा देकर धोखाधड़ी का आरोपी थाने से भागा
विज्ञापन
कानपुर देहात। धोखाधड़ी का आरोपी अमराहट थाने से पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को फरार हो गया। पुलिस बुधवार रात उसे बमुश्किल पकड़ पाई थी। हवालात से गुरुवार की सुबह शौच के लिए उसे बाहर निकाला गया तो वह मौका पाकर बाउंड्रीवॉल फांदकर भाग गया। सीओ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इसके साथ ही एसपी को रिपोर्ट भेजी है।
अमराहट थाने में पिछले माह कानपुर के शिवराजपुर हंसीनिवादा निवासी दीपक कुमार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह उसने शौच जाने की बात कही तो उसे हवालात से बाहर निकाला गया।
जब वह शौचालय के अंदर चला गया तो सिपाही दफ्तर की ओर चला आया। निगरानी में लापरवाही का फायदा उठाकर वह बाउंड्रीवॉल फांदकर थाने के पीछे जंगल की ओर भाग गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो सिपाही देखने गया।
विज्ञापन
वहां शौचालय का दरवाजा खुला मिला और आरोपी लापता था। इससे थाने में हड़कंप मच गया। कई घंटे तक तो उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
आसपास के थानों को भी अलर्ट किया गया है। सीओ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इसके साथ ड्यूटी पर लगे जिम्मेदारों की रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी है। मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है।
थाने से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इसमें एक टीम अमराहट थाने की है जबकि दो टीमें सर्किल स्तर पर बनाई हैं। आरोपी के संभावित ठिकानों में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविकांत गौड़, सीओ सिकंदरा