फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: TG-2 of the Electricity Department embezzled lakhs, SDO of Jhinjhak sub-station lodged the report

Kanpur Dehat : बिजली विभाग के टीजी-टू ने किया लाखों का गबन, झींझक उपकेंद्र के एसडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: TG-2 of the Electricity Department embezzled lakhs, SDO of Jhinjhak sub-station lodged the report
झींझक। बिजली उपकेंद्र झींझक में तैनात एक टीजी-टू के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने की रिपोर्ट मंगलपुर थाना में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के एसडीओ शशिवेंद्र सिंह ने बताया कि झींझक उपकेंद्र में कानपुर नगर के सचेंडी निवासी विजय कमल टीजी-टू के पद पर कार्यरत हैं। विजय के पास उपभोक्ताओं का बकाया बिल जमा करने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

इसी साल 26 जुलाई को विजय ने बकायेदार उपभोक्ताओं से आठ लाख 22 हजार 368 रुपये जमा किए। इसके बाद यह धनराशि सरकारी खजाने में जमा नहीं की और 27 जुलाई से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के खंड लेखाकार विशाल दीक्षित ने विजय कमल को 18 अगस्त व 24 अक्तूबर पत्र जारी कर बकायेदारों से जमा कराई गई धनराशि सरकारी खाते में जमा करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद भी विजय ने यह धनराशि नहीं जमा कराई।

शशिवेंद्र ने बताया कि उन्होंने विजय कमल के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी धन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर टीजी-टू के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी विजय कमल मूलरूप से रनियां का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed