{"_id":"623ccc6b708bbf6a3707812a","slug":"kanpur-dehat-tent-raised-while-removing-dj-laden-loader-six-scorched-after-touching-electric-wire-akbarpur-news-knp6873173144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : डीजे लदा लोडर निकालने के दौरान उठाया टेंट, बिजली के तार में छूने से छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : डीजे लदा लोडर निकालने के दौरान उठाया टेंट, बिजली के तार में छूने से छह झुलसे
विज्ञापन
अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। कस्बे के गोपालपुर में आई बरात के दौरान डीजे लदा लोडर निकालने के लिए कुछ लोगों ने टेंट उठा दिया। इस दौरान टेंट का पोल विद्युत लाइन में छू गया। करंट लगने से छह लोग झुलस गए। सभी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
बरौर की मडै़या गांव के किसान सर्वेश की बरात बुधवार को रसूलाबाद के गोपालपुर आई थी। रात करीब एक बजे बराती लोडर पर रखे डीजे को टेंट के अंदर से ले जाने लगे। टेंट छोटा होने से लोडर इसमें फंसने लगा।
इस पर बरात में आए मडै़या गांव के करन सिंह (17), गोले (25), ओमवीर (25), दयालपुर गांव के पिंटू (27), गौरव (24) समेत छह लोगों ने टेंट उठा दिया। इस दौरान टेंट का पोल ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में छू गया।
विज्ञापन
करंट लगने से सभी लोग झुलस गये। आनन-फानन में सभी को अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह तक करन को छोड़ सभी अपने-अपने घर चले गए। करन का अभी इलाज चल रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।