फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Tent raised while removing DJ laden loader, six scorched after touching electric wire

कानपुर देहात : डीजे लदा लोडर निकालने के दौरान उठाया टेंट, बिजली के तार में छूने से छह झुलसे

Fri, 25 Mar 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Tent raised while removing DJ laden loader, six scorched after touching electric wire
अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कस्बे के गोपालपुर में आई बरात के दौरान डीजे लदा लोडर निकालने के लिए कुछ लोगों ने टेंट उठा दिया। इस दौरान टेंट का पोल विद्युत लाइन में छू गया। करंट लगने से छह लोग झुलस गए। सभी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बरौर की मडै़या गांव के किसान सर्वेश की बरात बुधवार को रसूलाबाद के गोपालपुर आई थी। रात करीब एक बजे बराती लोडर पर रखे डीजे को टेंट के अंदर से ले जाने लगे। टेंट छोटा होने से लोडर इसमें फंसने लगा।
विज्ञापन

इस पर बरात में आए मडै़या गांव के करन सिंह (17), गोले (25), ओमवीर (25), दयालपुर गांव के पिंटू (27), गौरव (24) समेत छह लोगों ने टेंट उठा दिया। इस दौरान टेंट का पोल ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से सभी लोग झुलस गये। आनन-फानन में सभी को अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह तक करन को छोड़ सभी अपने-अपने घर चले गए। करन का अभी इलाज चल रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed