{"_id":"624f3ddc4bd7eb2fe703ff39","slug":"kanpur-dehat-temperature-40-6-degree-people-are-troubled-by-strong-sunlight-and-heat-wave-akbarpur-news-knp6899505123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : तापमान 40.6 डिग्री, तेज धूप व लू के थपेड़ों से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : तापमान 40.6 डिग्री, तेज धूप व लू के थपेड़ों से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
बच्चे को तेज धूप से बचाने को तौलिया ओढ़ाकर ले जाती महिला। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम परिवर्तन के साथ गुरुवार को सूर्यदेव इतना तल्ख हुए कि मानों आसमान से आग बरस रहे हों। तेज धूप में सड़क पर चलने वाले लोग परेशान नजर आए। गुरुवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। हालत यह है कि दोपहर में तेज लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे। लोग अंगौछा व छाता लगाकर धूप और गर्म हवा से बचाव करते नजर आए। शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं।
हालांकि सुबह 11 बजे तक बाजार में रौनक रही। इसके बाद गर्मी के चलते लोग घरों में ही दुबक गए और सड़कों पर आवाजाही काफी कम दिखी। वहीं शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ने से दुकानदार खुश नजर आए।
विज्ञापन
गन्ने का रस, शिकंजी बेचने वाले ठेलों पर भी भीड़ नजर आई। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने इस सप्ताह आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं किसानों को सलाह दी है कि रबी की पकी फसलों की कटाई व मड़ाई कर ली जाए।