फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Teenager drowned in canal, Naib Tehsildar started searching with divers

कानपुर देहात : नहर में किशोरी डूबी, नायब तहसीलदार ने गोताखोरों से शुरू कराई तलाश

Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Teenager drowned in canal, Naib Tehsildar started searching with divers
नहर में किशोरी की तलाश करते गोताखोर व किनारे खड़ी भीड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। क्षेत्र के मेघजाल गांव से बकरियां चराने गई किशोरी नहर में नहाने के दौरान डूब गई। बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

मेघजाल गांव निवासी किशन बिहारी की बेटी कोमल (13) बुधवार शाम अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान बच्चों के साथ कोमल भी नहर में नहाने लगी। गहरे पानी में जाने से वह डूब गई।
विज्ञापन

अन्य बच्चों की सूचना पर पिता समेत गांववासी मौके पर पहुंचे और कोमल की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से मां राधा समेत अन्य परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने सूचना पुलिस व एसडीएम को दी। एसडीएम जीतेंद्र कटियार ने मौके पर नायब तहसीलदार मनोज रावत को भेजा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि गोताखोर बुलाए गए हैं। मेघजाल से आगे के पुल पर क्षेत्रीय ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से किशोरी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed