{"_id":"62815b1934494e4b3e303f3f","slug":"kanpur-dehat-teenager-died-by-drowning-in-the-canal-went-to-gendamau-with-his-friends-to-take-a-bath-akbarpur-news-knp6969852161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नहर में डूबकर किशोर की मौत, साथियों के साथ गेंदामऊ के पास गया था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नहर में डूबकर किशोर की मौत, साथियों के साथ गेंदामऊ के पास गया था नहाने
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सराय गढ़ेवा निवासी किशोर की गेंदामऊ के पास नहर में नहाने के दौरान मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
सरांय गढ़ेवा निवासी सुनील शुक्ला का पुत्र उत्तम शुक्ला (15) रविवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गेंदामऊ के पास नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उत्तम नहर में डूब गया।
अन्य साथियों के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे पिता व अन्य परिजन किशोर को अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुत्र की मौत की सूचना पर मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता सुनील ने बताया कि उत्तम गौरियापुर के संस्कृत विद्यालय में हाईस्कूल संस्कृत का छात्र था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।