{"_id":"672651118cdecad0dc0cf64b","slug":"kanpur-dehat-student-murdered-by-slitting-his-neck-in-sithmara-market-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: 10 साल के बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या, दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: 10 साल के बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या, दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप, कई हिरासत में
Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:54 PM IST
सार
कानपुर देहात में छात्र की गार्दन रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव और जिला अस्पताल में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो व बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में शनिवार देर शाम 10 साल के बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बालक के पिता व मां ने गांव के दूसरे समुदाय व कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव और जिला अस्पताल में कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। सिठमरा गांव निवासी अनिल चक्रवर्ती का बेटा आर्यन (10) शनिवार शाम को बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम छह बजे के करीब आर्यन पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित बीच बाजार में खून से लथपथ पड़ा मिला। चाचा अनुराग व परिवार के अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। सिठमरा गांव निवासी अनिल चक्रवर्ती का बेटा आर्यन (10) शनिवार शाम को बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम छह बजे के करीब आर्यन पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित बीच बाजार में खून से लथपथ पड़ा मिला। चाचा अनुराग व परिवार के अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बीच बाजार छात्र की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पिता अनिल, मां किरन बिलखते रहे। जिलाधिकारी आलोक सिंह, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आर्यन के पिता अनिल ने पुलिस को बताया कि बेटा गांव के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बकरी पालन व मटन की दुकान करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्यन सबसे छोटा बेटा था।
वारदात के बारे में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने जिन लोगों पर शक जताया है, उनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने और मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी