फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Strong wind and rain blew the electricity of 96 villages, problem to 1.5 lakh population

Kanpur Dehat: तेज हवा व बारिश ने उड़ाई 96 गांवों की बिजली, डेढ़ लाख की आबादी हुई परेशान

Sat, 17 Sep 2022 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Strong wind and rain blew the electricity of 96 villages, problem to 1.5 lakh population
फाल्ट ठीक करता बिजली कर्मी - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। सरवनखेड़ा, रनियां, संदलपुर क्षेत्र के करीब 96 गांवों की बिजली गुल रहने से करीब डेढ़ लाख आबादी को परेशानी हुई। लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गुरुवार की रात सरवनखेड़ा उपकेंद्र के फीडरों की मेन लाइनों में फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया।
विज्ञापन


इससे पियासी फीडर के भिखनापुर, सैंथा, पियासी, आलापुर, गंगागंज, मुर्रा, तुर्रा, विश्व बैंक फीडर में पेराजोर, त्रिवेदिनपुर, दलपतपुर, दुवारी, कौसम, जूनिया, सरवनखेड़ा फीडर के जिगनी पुरवा, लोहारी, सेरूवा, मनेथू रूपपुर, खनपना सहित करीब 70 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


करीब दस घंटे बाद शुक्रवार सुबह फाल्ट ठीक होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जैनपुर एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं की वजह से लाइनों में हुए फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार रनियां के नारीखेत फीडर के दो पोल टूटने व एक पोल झुक जाने से एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे किशरवल, पतारी, नारीखेत, करबक, परसौली, करचल, लच्छूपूर्वा आदि 18 गांवों की बिजली करीब 15 घंटे गुल रही। पोल लगाने का काम शुक्रवार दोपहर में कराया गया। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जेई रजनीश कुमार ने बताया कि शाम को बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।

संदलपुर के मंगलपुर फीडर की 11 केवी लाइन में भी फाल्ट होने बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग की तो सदना, लाड़पुर, धरमपुर गांव में तार टूटे मिले। इससे लाड़पुर, असवी, सदना, नैपलापुर, डबरापुर, अचरौली, धरमपुर समेत आठ गांवों की बिजली 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है।

नैपलापुर के संतोष कुमार, सदना के अनावरुल हसन, डबरापुर के रमेश चंद्र, अचरौली के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में गुल हुई बिजली शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी है। जेई सचिन यादव ने बताया कि तार टूट गए हैं। इन्हें ठीक कराकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।


रसूलाबाद के 13 वार्डों में दस घंटे गुल रही बिजली
रसूलाबाद। मौसम खराब होने से शुक्रवार को कस्बे की लाइनों में जगह जगह फाल्ट हो गए। इससे 13 वार्डों में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। आजादनगर, सुभाष नगर, केशव नगर, विकास नगर, गौतम बुद्ध नगर, शास्त्री नगर, लोहिया नगर, निराला नगर, नेहरू नगर, कबीर नगर, गांधी नगर में करीब 50 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से लोगों को पीने के लिए हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि कस्बे में लोकल फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी एसडीओ ने दी है। देर शाम फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed