फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Stone pelting and ruckus in police station, sent nine including constable to jail

Kanpur Dehat: थाने में पथराव व बवाल में सिपाही समेत नौ को भेजा जेल, 35 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट

Sat, 29 Apr 2023 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

कानपुर देहात में मंगलपुर थाने में हुए पथराव के मामले में 35 लोगों के खिलाफ बलवा, डकैती, छेड़छाड़, हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही समेत नौ लोगों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Stone pelting and ruckus in police station, sent nine including constable to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में झींझक के मंगलपुर थाने में हुए पथराव व बवाल के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर पीड़ित पक्ष और दूसरी थाने के दरोगा की तरफ से कराई गई। पुलिस ने सेवन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया है। मामले में पुलिस ने कंजरडेरा के 18 लोगों को पकड़ा है। इनमें इटावा में तैनात सिपाही समेत नौ लोगों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी से पूछताछ करने के साथ पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मंगलपुर के एक गांव निवासी अधिवक्ता ने परिवार की महिला से अश्लील हरकत और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कंजड़डेरा में रहने वाले सौरभ, कौदन व प्रेम के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। देर शाम दरोगा डोरीलाल सिपाही के साथ घटना की जांच करने कंजड़डेरा गए थे। जांच के दौरान छुट्टी पर आए इटावा के चकरनगर थाने में तैनात कंजड़डेरा निवासी सिपाही संतोष गिहार ने 30 से 35 साथियों के साथ पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की।

विज्ञापन

दरोगा डोरीलाल की सूचना पर पहुंची थाने की फोर्स सिपाही संतोष को पकड़ कर साथ में ले आई थी। इस पर कंजड़डेरा के लोगों ने थाने में पथराव कर दिया था। पथराव में दरोगा डोरीलाल, महिला दरोगा नेहा, हेड कांस्टेबल राजेश समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इससे थाने में अफरातफरी मच गई थी। फरियाद लेकर आए लोगों और पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर खुद की जान बचाई थी। घटना के बाद सीओ डेरापुर रविकांत गौड़ ने डेरापुर व सिकंदरा थाना पुलिस के साथ कंजड़डेरा में दबिश देकर 18 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिवक्ता की तहरीर पर इटावा में तैनात सिपाही संतोष, कौदन, प्रेम व 30-35 अन्य के खिलाफ बलवा, डकैती, छेड़छाड़, हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
 

वहीं, दरोगा डोरीलाल की तहरीर पर सिपाही संतोष गिहार समेत 50-55 अन्य पर पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। शनिवार को घटना का जायजा लेने के बाद एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि सिपाही संतोष गिहार, विकास, सूरज, अजय, बीनू, गोलू, आंनद, विक्रम व मुनीष को गिरफ्तार कर दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। हिरासत में लिए बाकी नौ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

गांव में फोर्स तैनात, सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी
शुक्रवार की रात हुए बवाल के बाद से गांव में तनाव है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। इधर, बवाल में जेल भेजे गए सिपाही संतोष गिहार पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसएसपी इटावा को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed