फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Son brutally murdered his father

Kanpur Dehat: बड़े बेटे ने पिता को कैंची से गोदकर मार डाला, शरीर पर 10 बार किया वार, नशे में थे दोनों

Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में बड़े बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Son brutally murdered his father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के आलमचंद्रपुर काॅलोनी में मंगलवार की रात शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। मारपीट और गाली-गलौज करने से नाराज बेटे ने कैंची घोंपकर पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आमचंद्रपुर कॉलोनी निवासी अजय कुमार (50) राजमिस्त्री था। वह पत्नी सुनीता, बेटे विवेक और अभिषेक के साथ आलमचंद्रपुर काॅलोनी में रहता था। उसके दोनों बेटों का काॅलोनी में हेयर कटिंग का सैलून है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार ने मंगलवार की रात घर में शराब पी। नशा चढ़ने के बाद उसने घर में आने वाले एक शख्स को लेकर पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बड़े बेटे विवेक ने मां को पीटने से मना किया, तो अजय ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान विवेक के हाथ में चोट लग गई।

विज्ञापन

इससे गुस्साए विवेक ने पिता को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार दिए। यह देख पत्नी सुनीता और छोटे बेटे अभिषेक ने किसी तरह से विवेक से कैंची छीनकर उसे अजय से दूर किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे अभिषेक घायल पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विवेक को अकबरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर कैंची भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर बेटे विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्यारे बेटे ने दस बार कैंची से किया वार
हत्यारोपी विवेक ने नशे में एक के बाद एक कैंची से पिता अजय कुमार पर दस बार वार किया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है। अजय के शरीर पर कैंची के 10 घाव मिले है। सूत्रों के मुताबिक उसकी मौत शॉक एंड हेमरेज से होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed