{"_id":"5e3c6d878ebc3ee590709b80","slug":"kanpur-dehat-shobhayatra-pukhranya-news-knp542974982","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा पर बरसाए फूल
विज्ञापन
kanpur dehat shobhayatra
- फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। बालाजी धाम मंदिर में शिव परिवार व शनि महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह मूर्ति पूूजन किया गया। शोभा यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।
बालाजी धाम परिसर में 23वें हवनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में अलग-अलग मंदिर बनाकर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेशजी व शनि भगवान की मूर्र्र्र्र्र्र्र्र्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर मूर्ति शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा बाली जी मंदिर परिसर से शुरू होकर सर्राफ गली, मेन बाजार रोड, देवयानी तालाब मोहाल, मुगल रोड से होते हुए मुक्ता देवी मंदिर पहुंची।
अच्युताधाम आश्रम रोड स्थित बड़े शंकर जी के मंदिर से होते हुए बालाजी धाम मंदिर में यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र पहने हुए सिर पर कलश रखे थी। भक्त यात्रा के दौरान जय श्रीराम का उद्घोष लगा रहे थे। महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन नौ फरवरी को सवामनी हवन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।