फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Robbers made to fulfill the hobby of beer and girlfriend, two arrested, two bikes, one scooty and cash recovered

कानपुर देहात : बीयर और प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए बने लुटेरे, दो गिरफ्तार, दो बाइक, एक स्कूटी व नगदी बरामद

Sun, 15 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Robbers made to fulfill the hobby of beer and girlfriend, two arrested, two bikes, one scooty and cash recovered
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कस्बे में जन सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कि बीयर और प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए वारदात करने की बात कबूली है। मामले में फरार दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छह मई की रात साढ़े जन सेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे दया गांव निवासी अतुल सिंह के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस ने मलगांव के पास रतनपुर गांव निवासी दस हजार के इनामी हेमराज सिंह व सिंगवानार निवासी जयवीर उर्फ सागर को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कानपुर नगर से चोरी की गईं दो बाइके, एक स्कूटी और केंद्र संचालक अतुल का आधार कार्ड व 15500 रुपये बरामद हुए।
बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने केंद्र संचालक से लूटी गई बाइक व दो मोबाइल उनके साथी कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी सुनील व औरैया के दिबियापुर निवासी संदीप उर्फ सैपी ले गए हैं।
दोनों ने बताया कि बीयर पीने व प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए वह सभी मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने दया गांव मोड़ पर भी तीन दिन लगातार लूटपाट की थी। सीओ आशापाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

प्रेमिका को सौंपा लूट का मोबाइल
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि औरैया दिबियापुर निवासी सैपी की कई प्रेमिका हैं। उसमें से एक कई दिनों से उससे मोबाइल की मांग कर रही थी। इस पर लूट का मोबाइल सैपी ने अपनी प्रेमिका को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed