फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat river

यमुना पीपा पुल की मरम्मत पूरी, घटेगी सफर की दूरी

Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat river
गौरी रतन बांगर गांव में पीपा पुल की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। गौरीरतन बांगर गांव के पीपा पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रविवार से पुल सुचारु रूप से चलेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पुल की चाहली टूट जाने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

राजपुर के बेहमई गांव के पास गौरीरतन बांगर गांव की सीमा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अस्थाई पीपा पुल बनवाया गया था। 21 जनवरी को यमुना नदी की जलधारा बढ़ने से पुल की चहली टूट गई। इससे पुल ध्वस्त हो गया था। विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे आसपास के लोगों को लंबा सफर तय कर परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के लिए 32 पीपों की जरूरत होती है। विभाग ने 28 पीपों से पुल बनाकर 10 जनवरी को संचालन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद दो बार पुल की चहली टूट जाने से पुल का संचालन बाधित हो गया। बेहमई गांव में पिछले साल बने पुल के तीन पीपे नदी में डूब गए थे। विभाग ने नदी से दो पीपों को निकलवाया। शनिवार को पीपे की मरम्मत करने के बाद पुल से जोड़ दिया गया है। विभाग का दावा है कि रविवार से पीपा पुल पहले की तरह चालू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी जेई राधेश्याम ने बताया कि बेहमई गांव के पास पिछल साल डूबे दो पीपों को निकालकर मरम्मत कराई गई है। रविवार से पुल चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed