फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Recruitment of doctors started for studies and treatment in Medical College, 107 interviewed

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई व उपचार के लिए डॉक्टरों की भर्ती शुरू, पहले दिन 107 का हुआ साक्षात्कार

Wed, 05 Apr 2023 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Recruitment of doctors started for studies and treatment in Medical College, 107 interviewed
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार व छात्रों की पढ़ाई के लिए डॉक्टरों की भर्ती शुरू की गई है। मंगलवार को यहां पर प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित पैनल ने जूनियर रेजीडेंट पद के लिए 107 डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन



चिकित्साधिकारियों ने डॉक्टरों से उपचार से संबंधित सवाल पूछे। अब मेरिट लिस्ट के हिसाब से डॉक्टरों का चयन होगा। इसका परिणाम 10 दिन बाद शासन से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे से चिकित्साधिकारियों के पैनल ने डॉक्टरों का साक्षात्कार शुरू किया। इससे पहले आवेदक डॉक्टरों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नाम पर 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अस्पताल परिसर लाइन में लगकर जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांफ्रेंस हाल में डॉक्टरों के दस्तावेज जांचने के साथ उनसे सवाल पूछे गए। पैनल में शामिल चिकित्साधिकारी डॉ. जसवीर सिंह ने साक्षात्कार देने आए डॉक्टर से पूछा कि हथेली की नसें किस तरह से काम करतीं हैं।


गॉल ब्लैडर, पेल्विक इंफ्लेमेटरी बीमारी समेत अन्य रोगों से जुड़े मरीजों के उपचार से संबंधित सवाल पूछे। इसी तरह चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत वर्मा ने किस स्थिति पर बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है, इसमें कौन से ड्रग दिया जाता है, 22 नंबर का वीगो किस रंग का होता, स्पाइनल हैडक क्यों होता है और उपचार क्या है आदि सवाल पूछे।


प्राचार्य डॉ. सज्जनलाल वर्मा ने बताया कि 41 नॉन पीजी रेजिडेंट को भर्ती किया जाना है। इसके सापेक्ष मंगलवार को 107 डॉक्टरों के साक्षात्कार हुए। मेरिट लिस्ट के हिसाब से डॉक्टरों का चयन होगा। इसका परिणाम 10 दिन बाद शासन की ओर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed