फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat ranks 11th in the state in uploading the details of accidents

हादसों का ब्योरा अपलोड करने में कानपुर देहात का प्रदेश में 11वां स्थान

Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat ranks 11th in the state in uploading the details of accidents
कानपुर देहात। डीएम ने शुक्रवार को जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विवरण मोबाइल एप अपलोड किए जाने को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें पाया गया कि परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं का विवरण अपलोड करने में जिला प्रदेश स्तर पर 11वें स्थान पर में है। खराब प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम जेपी सिंह को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 सड़क दुर्घटनाओं के विवरण में मात्र 16 अपलोड की गई हैं। 39 को अपलोड किया जाना बाकी है। इस पर डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं का डाटा अपलोड करने में लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रोड सेफ्टी के बोर्ड और वाहनों में रिफलेक्टर टेप अवश्य लगाएं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहनों को सड़क पर न खड़े होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed