फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat rain

झमाझम बारिश के बीच ओलावृष्टि, सरसों की फसल बर्बाद

Sat, 07 Mar 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat rain
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार हुई बारिश और ओलावृष्टि ने आलू, गेहूं, सरसों की फसलों पर कहर बरपाया। किसानों ने सरसों, गेहूं सहित खेतों में खुदे पड़े आलू को भारी नुकसान का अंदेशा जताया है। बारिश से कई इलाकों में कीचड़, जलभराव से दिक्कतें उठानी पड़ीं। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर और ककवन के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति देररात तक ठप रही।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर पहर से शुरू हुई बारिश देरशाम तक होती रही। बारिश के कारण सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में भी कम संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और बालक-बालिकाएं पहुंच सके।इससे कई स्कूलों में बच्चों की काम आवक के कारण छुट्टी जैसा माहौल रहा। उधर बारिश के कारण आलू खुदाई में लगे अरोल, बकोठी, नसरापुर, नानामऊ, राजेपुर, मल्लापुर आदि गांव के किसानों की आलू खुदाई भी बारिश के कारण बाधित रही। टिकरिया गांव में आलू खोदकर खेतों में छटाई कर रहे किसान बारिश से फसल को घर तक पहुंचाने में जुटे रहे। इधर, उत्तरीपूरा निवासी धीरज शुक्ला ने बताया कि ओलावृष्टि के दौरान उनके फार्महाउस में बड़ी संख्या में मुर्गियां मर गईं।
विज्ञापन

पटरी पर गिरा पड़े, डेढ़ घंटे खड़ी रही कालिंद्री
शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से बिल्हौर और उतरीपुरा रेलवे स्टेशन के मध्य लालपुर क्रॉसिंग के समीप भारी-भरकम पेड़ पटरी और सड़क के बीच आ गिरा। इससे ट्रैक और जीटी रोड दोनों पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पेड़ ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग और रेल कर्मियों के न पहुंचने के कारण कानपुर सेंट्रल से दिल्ली-भिवानी की ओर जा रही कालिंद्री एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक उत्तरीपूरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जबकि जीटी रोड पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 8:20 बजे पुलिस कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक और जीटी रोड से पेड़ को जैसे-तैसे हटाकर यातायात बहाल कराया गया। ट्रैक पर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर, जबकि फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही सवारी गाड़ियां रोल कन्नौज में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed