{"_id":"5d83e1168ebc3e93bc199a36","slug":"kanpur-dehat-railway-akbarpur-news-knp5146715132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकने से आधा घंटे बाधित रहा दिल्ली हवाड़ा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकने से आधा घंटे बाधित रहा दिल्ली हवाड़ा रूट
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। रेलवे स्टेशन के पास ही अप क्रास पटरी चटकने के कारण आधा घंटे तक रूट बाधित रहा। दो घंटे तक काशन लगाकर रोक-रोक कर ट्रेनें निकाली गईं। क्रास पटरी बदलने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
गुरुवार की सुबह झींझक स्टेशन के पश्चिमी फाटक की तरफ अप लाइन पर लगी क्रास पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन श्रीकिशन ने चटकी पटरी देखी। उन्होंने सुबह 8:40 पर स्टेशन मास्टर कार्यालय में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूआई को जानकारी दी। लाइन पर 20 किलोमीटर प्रति घंटा का काशन लगा दिया गया।
इसके बाद अप की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हरदुआगंज मालगाडी, एमएसटीबी मालगाड़ी को दो-दो मिनट रोककर गुजारा गया। बाद में 10:10 बजे से 10:40 बजे तक ब्लाक लगाकर चटकी क्रास पटरी को हटाकर नई पटरी लगाई गई। इसके बाद अप लाइन का यातायात सामान्य हो सका। पीडब्ल्यूआई पंकजदास ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने से क्रास पटरी चटक गई। उसे हटाकर नई क्रास पटरी लगा दी गई है। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि अप की क्रास पटरी चटकने के कारण 30 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा।