फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Raid and lock on three pathology, notice to clinic and medical store operator

Kanpur Dehat: छापा मार तीन पैथालॉजी पर जड़ा ताला, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस

Wed, 09 Aug 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 01:32 AM IST
सार

एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि तीन पैथालॉजी में ताला डालने के साथ एक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में सभी दस्तावेज तलब किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Raid and lock on three pathology, notice to clinic and medical store operator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में अवैध क्लीनिक और पैथालॅाजी के खिलाफ एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान खामियों पर तीन पैथालॉजी पर ताला जड़ा गया। वहीं, एक क्लीनिक व एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया। सभी संचालकों को तीन दिन के अंदर अभिलेख सहित कार्यालय बुलाया है।

विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से बीमारियां पनप रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जानकारी के अभाव में झोलाछाप से उपचार करवा लेते है। इसके साथ ही यह झोलाछाप कई बार मनमानी पैथोलॉजी से जांच भी करवाते हैं। इससे जहां लोगों की हालत खराब होती है। वहीं उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन

लगातार सीएमओ कार्यालय में आ रही शिकायतों को लेकर सिकंदरा में मंगलवार को एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा और डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने जांच अभियान चलाया। सबसे पहले वह सिकंदरा कस्बे में एक क्लीनिक पर पहुंचे, तो वहां होम्योपैथ दवा रखी मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने डॉक्टर से डिग्री और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के कागज मांगे, तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर नोटिस देकर कागजों के साथ कार्यालय बुलाया है। इसी तरह दो नामचीन पैथालॉजी कंपनी का बोर्ड लगाकर चलाए जा रहे सेंटर पर छापा मारा तो वहां कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर दोनों पैथालॉजी सेंटर पर ताला डाल दिया गया।

इसी तरह सिकंदरा के हरिहरपुर गांव में कटियार मेडिकल स्टोर में छापा मारा तो उसके अंदर चिकित्सक के ओपीडी करने की जानकारी हुई। मौके पर संचालक कोई कागज नहीं दिखा पाया तो नोटिस दिया गया। सिकंदरा कस्बे की एक पैथालॉजी में एक्सरे मशीन भी लगी मिली। संचालक से डिग्री और लाइसेंस मांगा तो वह दोनों दस्तावेज लाने की बात कहकर भाग निकला।

इस पर पैथालॉजी में ताला बंद कर दिया। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि तीन पैथालॉजी में ताला डालने के साथ एक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में सभी दस्तावेज तलब किए हैं। अगर समय पर दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराएं, तो सभी को सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed