{"_id":"637d283ce017317eaa1d362e","slug":"kanpur-dehat-processed-peanut-in-kanpur-dehat-will-now-go-to-malaysia-minister-of-state-sent-the-container-akbarpur-news-knp7297264174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : अब मलेशिया जाएगी कानपुर देहात में प्रोसेस की गई मूंगफली, राज्यमंत्री ने रवाना किया कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : अब मलेशिया जाएगी कानपुर देहात में प्रोसेस की गई मूंगफली, राज्यमंत्री ने रवाना किया कंटेनर
विज्ञापन
ट्रक को हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अब प्रदेश में व्यापार करने में कोई विषमता नहीं है। निर्यात की प्रक्रिया को सरकार ने सरल बनाया है। इससे अर्थव्यवस्था बेहतर होती है।
यह बातें मंगलवार को प्रदेश के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रनियां में कानपुर एडबिल्स प्राइवेट लिमिटेड मयूर ग्रुप के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
यहां उन्होंने प्लांट में प्रोसेस की गई 40 टन मूंगफली को मलयेशिया भेजने के लिए कंटेनर को हरी झंडी दिखाई। राज्यमंत्री ने कहा कि कानपुर देहात जनपद से विदेश में माल निर्यात हो रहा। इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
इस पहल से किसानों को लाभ होगा। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही प्रदेश व जिले का नाम होगा। कंपनी के एमडी मनोज गुप्ता ने बताया कि 500 टन प्रतिदिन प्रोसेसिंग क्षमता का प्लांट स्थापित किया गया है।
इतनी बड़ी इंडस्ट्री यूपी समेत देश भर में कहीं भी नहीं है। पूर्व में किसान दूसरे प्रांतों में जाकर मूंगफली बिक्री करते थे। अब रनियां में प्लांट लगने से उनको यही पर सहूलियत मिल जाएगी।
डीएम नेहा जैन ने कहा कि यह जिले के लिए यह गौरव की बात है कि विदेश तक हमारा माल जा रहा। यहां उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, अर्जित गुप्ता, रुचित गुप्ता व मलेशिया से आए मुरली वर्मा, स्वरनिश विक्रम सिंह, अतुल मुंडा समेत अन्य लोग शामिल रहे।