{"_id":"622e4b09d5cc964817353d18","slug":"kanpur-dehat-pregnant-woman-delivered-on-the-road-passersby-sent-the-mother-child-to-the-hospital-by-ambulance-akbarpur-news-knp6855046183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : गर्भवती का सड़क पर प्रसव, राहगीरों ने एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : गर्भवती का सड़क पर प्रसव, राहगीरों ने एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को भेजा अस्पताल
विज्ञापन
रनियां में हाईवे किनारे प्रसूता को लेने पहुंची एंबुलेंस। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रनियां। पीड़ा होने पर रविवार सुबह बस से उतरी गर्भवती का सड़क पर ही प्रसव हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जच्चा व बच्चा को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
मध्यप्रदेश के अजेयगढ़ निवासी महेश मजदूर है। वह दिल्ली में परिवार समेत रहकर किसी फैक्टरी में काम करता है। होली की छुट्टी पर वह गर्भवती पत्नी सुरेखा व एक बच्चे को लेकर रोडवेज बस से घर लौट रहा था।
कानपुर देहात पहुंचने पर पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर महेश परिवार सहित रनियां में बस से उतर गया। कुछ ही देर में हाईवे किनारे सड़क पर महिला को प्रसव हो गया। राहगीर रनियां निवासी शिवम शर्मा ने एंबुलेंस बुलाई और जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
महेश ने बताया कि रनियां पहुंचने पर पत्नी को प्रसव पीड़ा बढ़ी तो अस्पताल जाने के लिए बस से किशरवल मोड़ के पास उतर गए। वहां वाहन की तलाश कर रहे थे तभी प्रसव हो गया।
स्थानीय महिलाओं ने उनका सहयोग किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनियां के चिकित्सक विशाल भसीन ने बताया कि हाईवे पर गर्भवती के प्रसव की जानकारी मिली थी। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।