फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Pregnant woman delivered on the road, passersby sent the mother child to the hospital by ambulance

कानपुर देहात : गर्भवती का सड़क पर प्रसव, राहगीरों ने एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को भेजा अस्पताल

Mon, 14 Mar 2022 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Pregnant woman delivered on the road, passersby sent the mother child to the hospital by ambulance
रनियां में हाईवे किनारे प्रसूता को लेने पहुंची एंबुलेंस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां। पीड़ा होने पर रविवार सुबह बस से उतरी गर्भवती का सड़क पर ही प्रसव हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जच्चा व बच्चा को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के अजेयगढ़ निवासी महेश मजदूर है। वह दिल्ली में परिवार समेत रहकर किसी फैक्टरी में काम करता है। होली की छुट्टी पर वह गर्भवती पत्नी सुरेखा व एक बच्चे को लेकर रोडवेज बस से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कानपुर देहात पहुंचने पर पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर महेश परिवार सहित रनियां में बस से उतर गया। कुछ ही देर में हाईवे किनारे सड़क पर महिला को प्रसव हो गया। राहगीर रनियां निवासी शिवम शर्मा ने एंबुलेंस बुलाई और जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ने बताया कि रनियां पहुंचने पर पत्नी को प्रसव पीड़ा बढ़ी तो अस्पताल जाने के लिए बस से किशरवल मोड़ के पास उतर गए। वहां वाहन की तलाश कर रहे थे तभी प्रसव हो गया।

स्थानीय महिलाओं ने उनका सहयोग किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनियां के चिकित्सक विशाल भसीन ने बताया कि हाईवे पर गर्भवती के प्रसव की जानकारी मिली थी। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed