{"_id":"62757b83e1eee00971246eef","slug":"kanpur-dehat-poll-of-health-services-open-in-front-of-the-minister-in-charge-under-the-inspection-of-district-hospital-akbarpur-news-knp6953107152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जिला अस्पताल के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री के सामने खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जिला अस्पताल के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री के सामने खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी की फर्श पर गंदगी साफ करने की हिदायत देते चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री। सं?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला चिकित्सालय अकबरपुर की सालों से ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की कलई चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में खुलकर सामने आ गई।
प्राइवेट वार्ड के कमरों में गृहस्थी के साथ अन्य सामान भरा मिला। वहीं, जनरल वार्ड में एक महिला ने मरीज को जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगा शिकायत की।
संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
इमरजेंसी मेें गंदगी मिलने पर सफाई की हिदायत दी। वार्ड में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। इसके बाद जिला महिला अस्पताल का प्राइवेट वार्ड बंद होने पर रुक गए।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमएस डॉ. वंदना सिंह से जानकारी ली तो बताया कि कुछ कर्मचारी वार्ड के कमरों में निवास कर रहे हैं, जबकि कुछ कमरों में सामान भरा है। राज्यमंत्री ने कमरों को खुलवाकर दिखाने को कहा और मैटरनिटी विंग का निरीक्षण करने चले गए।
इसी बीच सीएमएस ने प्राइवेट वार्ड के कमरों को दुरुस्त दिखाने के लिए सफाई शुरू कर दी। इस दौरान मंत्री के पहुंचने पर पोल खुली तो उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताई। कमरों में सामान मिलने व सफाई न होने पर सुधार को कहा।
निर्देशित किया कि प्राइवेट वार्ड मरीजों के लिए खोला जाए। इसके बाद जनरल वार्ड का निरीक्षण करने पर डेरापुर के रतनियापुर निवासी सपना देवी ने शिकायत करते हुए कहा कि मारपीट में मां कमला देवी घायल हो गई।
उन्हें डॉ. जसवीर सिंह की देखरेख में भर्ती किया गया, लेकिन वह देखने तक नहीं आए। आराम न मिलने पर भी शुक्रवार को जबरन डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों की मनमानी देख राज्यमंत्री हैरान रह गए। उन्होंने कार्रवाई की बात कही।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, प्रभारी सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ. मनोज निगम, डॉ. एपी सिंह, भाजपा नेता दीपू मिश्रा, रामजी मिश्रा, अंशू त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल पुरुष व महिला में पिछले छह माह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की जानकारी पर प्रभारी मंत्री काफी नाराज दिखे। उन्होंने दोनों अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड कक्ष देखने को कहा, लेकिन शाम को ओपीडी बंद होने के चलते वह कक्षों को नहीं देख सके।
मुरीदपुर में जसवंत के घर किया भोजन, सुनीं लोगों की समस्याएं
कानपुर देहात। प्रदेश के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने अकबरपुर के मुरीदपुर ग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने राशन न मिलने की समस्या बताई। जिसे दूर करने के आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुरीदपुर ग्रामवासियों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डस्टबिन देकर स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। प्रभारी मंत्री व जिलाध्यक्ष ने अनुसूचित जसवंत कुरील के यहां भोजन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की।