फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: policeman shot himself , deadly injured

शादी से 11 दिन पहले सिपाही ने चौकी में खुद को गोली मारी, रायफल बरामद

Fri, 17 Jan 2020 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jan 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: policeman shot himself , deadly injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर चौकी में तैनात सिपाही ने गुरुवार रात सरकारी रायफल से गोली मारकर जान देने की कोशिश की। इससे चौकी में हडक़ंप मच गया। साथी पुलिस कर्मी उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां एएसपी भी मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल से सिपाही को हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। सिपाही आगरा का रहने वाला है। उसके सीने में गोली है। सिपाही की 11 दिन बाद शादी है।
विज्ञापन


आगरा नहचानी गांव निवासी शनि कुमार (23) 2018 बैच का सिपाही है। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर चौकी में 15 फरवरी 2019 से तैनात है। 28 जनवरी को उसकी शादी होनी है। गुरवार को रात करीब 12 बजे उसने कमरे के अंदर खुद को सरकारी रायफल से गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया। दो साथी सिपाही उसे बाइक से लेकर तत्काल पास के अस्पताल पहुंचे। वहां चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह, कोतवाल आमोद कुमार सिंह, एएसपी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंनें से सिपाहियों से घटना के बावत जानकारी ली।

इस बीच डाक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। इसके बाद एंबलुंस से उसे हैलट ले जाया गया। हैलट में सिपाही को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रात में ही सिपाही के परिजनों को आगरा सूचना दे दी गई थी। सिपाही के गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।


फिलहाल सिपाही के साथ तैनात सभी पुलिस कर्मी हैलट में ही डेरा डाले हैं। चौकी में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाली से एक सिपाही को चौकी की निगरानी के लिए भेजा गया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से गोली मारने की बात सामने आई है। सिपाही ही हालत में सुधार है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed