{"_id":"625872c1373cac00f15a3950","slug":"kanpur-dehat-parents-pockets-are-getting-loose-due-to-expensive-copy-books-akbarpur-news-knp691245430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : महंगी कॉपी किताबों से अभिभावकों की जेब हो रही ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : महंगी कॉपी किताबों से अभिभावकों की जेब हो रही ढीली
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित बुक स्टॉल। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। जूनियर तक के सभी स्कूल भी खुल गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों की कॉपी-किताबें खरीदना शुरू किया तो महंगाई का झटका लग रहा है। इस बार किताबों की कीमतें 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। स्टेशनरी के दाम भी 10 प्रतिशत तक बढ़े है।
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 में लॉकडाउन लगने से स्कूल बंद हो गए थे। 2021 में भी समय से स्कूल नहीं खुल पाए। इसका असर पुस्तक व स्टेशनरी कारोबार पर पड़ा। जिससे पुस्तकों और स्टेशनरी का स्टॉक बच गया।
वर्ष 2022 में शासन ने कोरोना की सभी पाबंदियां हटा दी हैं और नया शिक्षा सत्र दो अप्रैल से शुरू हो चुका है। समय से स्कूल खुलते देख पुस्तक व स्टेशनरी विक्रेता सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूलों में लगने वाली विभिन्न पब्लिकेशन की किताबों को मंगा लिया गया है। कागज की महंगाई और मालभाड़ा बढ़ने से इस बार पाठ्य पुस्तकों, कॉपी, स्टेशनरी सभी कुछ महंगे हो चुके हैं, जिससे अभिभावक काफी चिंतित हैं।
स्कूली फीस के साथ किताब, ड्रेस व अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से अभिभावकों पर भार बढ़ गया है। अभिभावक इतने परेशान हैं कि नई लेने की बजाय पुरानी किताबें ढूंढ रहे हैं।
कॉपी किताबों के सेट की कीमत
कक्षा एक से पांच 2500 से 3500 रुपये
कक्षा छह 4000 से 5000 रुपये
कक्षा सात 4500 से 5200 रुपये
कक्षा आठ 5000 से 5500 रुपये