फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Outbreak of fever, the emergency and general ward of the district hospital is full

Kanpur News: बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल का इमरजेंसी और जनरल वार्ड हुआ फुल

Fri, 11 Aug 2023 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Outbreak of fever, the emergency and general ward of the district hospital is full
कानपुर देहात। जिले में आई फ्लू के साथ-साथ वायरल फीवर भी लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों में अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में गुरुवार को ज्यादातर वायरल फीवर के मरीज भर्ती हुए। इस वजह से इमरजेंसी और जनरल वार्ड फुल हो गया। अब मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव की वजह से मच्छर भी बढ़ गए हैं। लोगों की जरा सी लापरवाही में वह बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। इससे पहले आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़े हुए थे। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1116 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 180 मरीज बुखार व जुकाम के रहे। सदी व बुखार के साथ उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर लोगों में पानी की कमी हो रही है और ब्लड प्रेशर गिर रहा है। इससे कमजोरी आ रही, ऐसे मरीजों को डॉक्टर भर्ती कर उपचार कर रहे।

गुरुवार को अस्पताल में 18 मरीज भर्ती किए गए। मरीज बढ़ने से गुरुवार को इमरजेंसी के 16 और जनरल वार्ड के 38 बेड फुल हो गए। इससे मरीजों को अब ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है।


फिजिशियन डॉ. प्रतीक सक्सेना ने बताया कि सर्दी के साथ बुखार आ रहा है तो उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग जल्द से जल्द से स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि कई मरीजों को आई फ्लू के साथ बुखार भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed