फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : On the orders of the court, the report of the robbery will be filed against the two constables and the soldiers.

कानपुर देहात : कोर्ट के आदेश पर दो दरोगा व सिपाहियों पर दर्ज होगी लूट की रिपोर्ट

Thu, 03 Mar 2022 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : On the orders of the court, the report of the robbery will be filed against the two constables and the soldiers.
कानपुर देहात। अधिवक्ता से पांच हजार रुपये, आधार व पैन कार्ड लूटने के मामले में एंटी डकैती कोर्ट ने दो दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट करने के आदेश अकबरपुर कोतवाल को दिए हैं। घटना नवंबर की है।
विज्ञापन

विश्वबैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर निवासी अधिवक्ता जागेश कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 नंवबर 2021 को वह कचहरी से घर जा रहे थे। अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान दरोगा जसवीर सिंह व आनंद कुमार ने गाली गलौज की। परिचय देने पर वह और भड़क गए। बुरी तरह से अपमानित करते हुए थप्पड़ मारा। दोनों दरोगा ने अपने रिवाल्वर निकाल कर मुठभेड़ में मारने की धमकी दी और सिपाहियों से तलाशी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में पड़े पर्स को निकाल लिया। उसमें करीब पांच हजार रुपये व आधार कार्ड, पैन कार्ड था। आरोप है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोर्ट ने अधिवक्ता के प्रार्थना पर सुनवाई करते हुए आरोपी दोनों दरोगा व दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ लूट, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश अकबरपुर कोतवाल को दिए हैं। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आदेश मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed