{"_id":"621a832dc05a866629534c37","slug":"kanpur-dehat-old-man-dies-due-to-collision-while-backing-loader-akbarpur-news-knp6827885178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : लोडर बैक करते समय टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : लोडर बैक करते समय टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
मृतक छुटकऊ का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में लोडर बैक करते समय वृद्ध को टक्कर लग गई। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने लोडर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सैंथा गांव निवासी मोहित कुमार निजी लोडर में टमाटर लादकर ले जा रहा था। लोडर बैंक करते समय पीछे से आए गांव के ही छुटकऊ (68) को जोरदार टक्कर लग गई। सड़क पर गिरकर छुटकऊ बेहोश हो गए।
जानकारी पर पहुंचे परिजन पहले उन्हें गजनेर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उन्हें रायपुर के दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव गांव पहुंचने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने लोडर चालक मोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लोडर को कब्जे में लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।