{"_id":"624604c7c81dbd3b72665e5d","slug":"kanpur-dehat-now-there-will-be-monthly-pass-of-rs-315-not-285-at-bara-toll-plaza-akbarpur-news-knp6886266100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बारा टोल प्लाजा पर अब 285 नहीं, 315 रुपये का होगा मासिक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बारा टोल प्लाजा पर अब 285 नहीं, 315 रुपये का होगा मासिक पास
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर बने बारा टोल प्लाजा पर गुरुवार की देर रात से टोल की नई दरें लागू कर दी गईं। टोल के साथ मासिक पास की दरों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। 285 रुपये में बनने वाला मासिक पास अब 315 रुपये का बनेगा।
बारा सहित देशभर के सभी टोल प्लाजा की दरें गुरुवार आधी रात से बढ़ा दी गई हैं। कानपुर व आसपास के जिले में सबसे ज्यादा महंगा टैक्स बारा टोल का है। अब कार सवार यदि 24 घंटे में बारा टोल से आता व जाता है तो उसे 225 रुपये देने होंगे, जबकि एक बार में 165 रुपये अदा करना होगा।
इसी तरह अन्य वाहनों के टैक्स में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बारा टोल पर नए रेट की लिस्ट भी चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही बारा टोल प्लाजा से हर रोज मासिक पास वाले करीब 10 हजार वाहन भी निकलते हैं।
विज्ञापन
बढ़ी दरों का बोझ इन वाहन सवारों पर भी पड़ेगा। 285 रुपये का मासिक पास अब 315 रुपये का होगा। इसके साथ ही टोल में सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग लेन में 20 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
बारा टोल प्लाजा पर गुरुवार की रात से बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई हैं। मासिक पास का भी शुल्क बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन टोल कटने के चलते विवाद की संभावना कम है। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई