फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat news: Shivli's youth arrested in Hardoi's robbery case, five cases registered in Kanpur city

Kanpur Dehat news : हरदोई में लूट के मामले में दबोचा गया शिवली का युवक, कानपुर नगर में दर्ज पांच केस

Mon, 13 Feb 2023 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat news: Shivli's youth arrested in Hardoi's robbery case, five cases registered in Kanpur city
शिवली। क्षेत्र के बाघपुर कस्बा निवासी राहुल को चेन लूट के मामले में हरदोई में गिरफ्तार किया गया है। हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राहुल और उसके साथी अकील को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान अकील के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके में बैंक कैशियर की पत्नी से पिछले दिनों चेन लूट हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। फुटेज में दो लुटेरे चेन लूटकर भागते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

तब से हरदोई पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने मिल कालोनी के पास मुठभेड़ के दौरान कानपुर नगर के किदवई नगर निवासी अकील और राहुल को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अकील घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के मामले में पकड़े गए राहुल के पिता रमेश चंद्र कस्बे में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। राहुल के खिलाफ कानपुर नगर के बाबूपुरवा, कल्यानपुर, किदवई नगर व नौबस्ता थाने में लूट, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास और हत्या समेत पांच मामले दर्ज हैं।

हालांकि, कानपुर देहात में किसी भी घटना में राहुल का हाथ कभी सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल बाघपुर कस्बे का रहने वाला है। उसके ऊपर कानपुर नगर के कई थानों में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed