फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

बारिश और ओलों से आम की फसल बर्बाद

Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
बिल्हौर। तहसील मुख्यालय के आसपास 30 मई के आंधी और भारी ओलावृष्टि ने आम फसल को चौपट कर दिया है। ओलों से क्षतिग्रस्त कच्चे आम बाजार में नहीं बिक पा रहे है। उधर, बाजार में कच्चे आमों के दाम 5 रुपये किलो तक आ गए हैं। वहीं कद्दू, लौकी, तरोई, तरबूज, खरबूजा के दामों में दो से चार गुना तक बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देहवा, नसिरापुर, चौखंडी, करुआमऊ, गढ़, बरौली, बिल्हौर देहात, नानामऊ, ढाकापुरवा, ददिखा, महिगवां आदि गांवों में 30 मई क हुई ओलावृष्टि से गंगा कटरी के गांवों में भी सब्जी और अन्य जायद फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान रघुवीर, अश्वनी, रामसिंह, देववृत्त आदि ने बताया कि बड़े-बड़े ओले गिरने से तरबूज, खरबूजा, लौकी, तरोई की फसल चौपट हो गई है। आंधी, ओलावृष्टि, बारिश से आम फसल खराब होने की आशंका के चलते किसान इन्हें औने पौने दामों में बेच रहे हैं। क्षेत्र के कई गांवों में मात्र 5 रुपये प्रति किलो की दर से कच्चे आम बेचे जा रहे हैं। वहीं ओलावृष्टि सभी प्रकार की सब्जियां भी प्रभावित हो गई है, इस कारण सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed