फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

44 गांवों में आंधी-पानी से हुए नुकसान का सर्वे शुरू

Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
बिल्हौर। 30 मई का क्षेत्र में आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश से तहसील क्षेत्र के 44 गांवों में भारी नुकसान हुआ। जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी के आदेश पर सोमवार को कई गांवों में लेेखपालों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। लेखपालों कृषि, घर, पशु, फसल सहित कई प्रकार का चल-अचल संपत्ति के नुकसान का ब्योरा भी जुटाएंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि शनिवार को 30 मई को तूफान और ओलावृष्टि से क्षेत्र के 44 गांवों में भारी नुकसान हुआ है। इन सभी में जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को स्थलीय निरीक्षण, जन, पशु और चल-अचल संपत्ति के सर्वे और पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए लगाया गया है। क्षेत्र के राजेपुर, ददारपुर कटहा, दरियापुर, अकबरपुर सेंग, गढ़, बेदीपुर, गदनपुर आहार गांवों में लेखपाल अरविंद शुक्ला को लगाया गया है। जबकि, खजुरी गांव के सर्वे हेतु अनिल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिल्हौर देहात में हुए नुकसान का जायजा लेखपाल जगजीवनराम लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, लेखपाल प्रभात त्रिपाठी रसूलपुर, रायपुर, मतलबपुर जुलाहा, नेवादा मंजू का सर्वे करेंगे। इसी तरह सुभानपुर मुरादनगर, बीबीपुर, कुदौरा, बारामऊ, रहमतपुर, चौबिगही, शाहमपुर कोट में लेखपाल अनूप कुमार और मुसाहेपुर,मोहद्दीनपुर में अनिल कुमार स्थलीय निरीक्षण निरीक्षण करेंगे। गांव सिघौली, इब्राहिमपुर रौंस, दाउदपुर, बिहारीपुर में लेखपाल आकाश गुप्ता जाएंगे और बंभियापुर, जमालपुर, गढ़ी, अल्लीपुर में लेखपाल अनामिका किसानों और ग्रामीणों को दैवीय आपदा में हुए नुकसान का सर्वे कार्य सौंपा गया है। रौगांव में लेखपाल रवींद्र पाल, मकनपुर में सुनील वर्मा, रहीमपुर-करीमपुर, चौखंडी, बरौली में आशुतोष, सिहुरा दाराशिकोह, मुहम्मदपुर, खुर्दखोजनपुर में प्रभात तिवारी, वछना, उत्तमपुर, चंद्रपुरा में लेखपाल महेंद्र पाल खासपुर, देवहा गांव में लेखपाल निशा कमल को लगाया गया है। उक्त सभी लेखपालों से तीन दिनों में सूचीबद्ध ढंग से दैवी आपदा से प्रभावित जनों, पशु धन नुकसान, फसल और चल-अचल संपत्ति नुकसान का ब्योरा मांगा गया है। तहसीलदार प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से लेखपालों के न पहुंचने पर तत्काल कार्यालय आकर सूचित करने या फिर मोबाइल नंबर 9454416389 पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed