फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

मिशन शक्ति के तहत महिला अस्पताल में बनी आंतरिक समिति

Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जिला अस्पताल महिला अकबरपुर में आंतरिक समिति का गठन किया गया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति जागरूक करने व अपराधों के रोकथाम मेें अपनी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ. शुभ्रा मिश्रा ने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में महिलाएं 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पर कॉल कर सहायता ले सकती हैं। कहा कि सभी लोग बेटियों को सम्मान व सुरक्षा के लिए जागरूक करें। ताकि महिलाएं सशक्त होकर सामाजिक सम्मान कायम रख सकें। सीएमएस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत चिकित्सालय में आंतरिक समिति बनाई गई है, जो महिलाओं को जागरूक करेगी। इसमे उनके अलावा डॉ. गीता यादव, फार्मासिस्ट शीतला प्रसाद पांडेय, समाजसेवी कंचन मिश्रा भी शामिल हैं। इस मौके पर डॉ. प्रीती, स्टाफ नर्स संगीता, आरोग्य मित्र सोमलता, संगीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं जिले की नोडल अधिकारी सुजाता शर्मा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम जैनपुर स्थित जैन पॉलिमर फैक्टरी में किया गया। यहां महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं, श्रम कानूनों व महिलाओं अधिकारी के प्रति जागरूक किया गया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त चंद्रभान सिंह, यूपीसीडी के आरएम राकेश झा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, फैक्टरी के आशुतोष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed