फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

किसानों को खाद व सिंचाई की न हो दिक्कत: प्रभारी मंत्री

Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नगर विकास शहरी समग्र विकास विभाग के राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की। यहां उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की कटाई का काम शुरू हो गया है। रबी की फसल बोआई की तैयारी किसान कर रहे हैं। कोरोना आपदा में भी किसान खेत पर डटा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद व सिंचाई की दिक्कत न हो। इसके लिए अफसर सजग रहे। नलकूप दुरुस्त रखे जाएं। नहरों में समय पर पानी छोड़ा जाए। कोविड एल-1 व एल-2 हॉस्पिटल सही प्रकार से संचालित करने का निर्देश दिया। समय से भोजन, नाश्ता, पानी व दवा उपलब्ध कराने को कहा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में साफ सफाई की स्थिति का ब्योरा लिया। कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कीटनाशक छिड़काव किया जाए। आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने में और तेजी लाने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए और अपराध पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

एमएलसी अरुण पाठक ने सिकंदरा, रनियां व अकबरपुर में तय से अधिक खनिज खनन पर सवाल उठाए। डीएम ने बिंदुवार जानकारी दी, लेकिन एमएलसी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान सिंह से पूछा की रनियां में कराए जा रहे पार्क व सड़क निर्माण में मौरंग प्रयोग हो रही है या डस्ट। उपायुक्त उद्योग ने मौरंग प्रयोग की बात कही। इस पर एमएलसी ने बताया कि डस्ट लग रही है। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग व जल निगम के अफसरों की टीम बनाकर जांच रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रदेश में प्रथम स्थान पाने की जानकारी दी। बताया कि सौ छात्राएं हैं। किताबें वितरित कर दी गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पोषण माह सितंबर में चला जिला 9वें स्थान पर रहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका भी बनाई गई हैं। विद्युत, श्रम, समाज कल्याण, नलकूप, सिंचाई व जल निगम आदि विभागों के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ जोगिंदर सिंह, डीएफओ डॉ. ललित कुमार गिरि, पीडी दिनेश यादव, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय, डीडीएजी विनोद कुमार यादव, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed